विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राव एकेडमी व दून लायंस ने जीते क्रिकेट के मुकाबले

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 20 Jan 2017 03:19 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 04:00 AM (IST)

70वीं जिला क्रिकेट लीग के अपने-अपने मुकाबलों में दून लायंस स्पोर्टिंग क्लब व राव क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की।

राव एकेडमी व दून लायंस ने जीते क्रिकेट के मुकाबले
राव एकेडमी व दून लायंस ने जीते क्रिकेट के मुकाबले

देहरादून, [जेएनएन]: 70वीं जिला क्रिकेट लीग के अपने-अपने मुकाबलों में दून लायंस स्पोर्टिंग क्लब व राव क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की।

स्पोर्टस कॉलेज में राव क्रिकेट एकेडमी व चिल्ड्रंस एकेडमी के बीच पहला मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राव क्रिकेट एकेडमी ने ऋषभ बुटोला 35 व संजय कुमार 34 की बदौलत 34.5 ओवर में दस विकेट पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया।

यह भी पढ़ें: स्की में भारत का प्रतिनिधित्व करने जापान जाएगी प्रीति डिमरी

चिल्ड्रंस की ओर से अमन शर्मा ने चार व शुभम नेगी ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिल्ड्रंस एकेडमी की टीम 35 ओवर में 186 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शुभम नेगी सर्वाधिक 52 रन बनाए। जबकि, राव एकेडमी की ओर से संजय कुमार व ऋषभ ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें: डीबीएस कॉलेज को हराकर डीएवी दून बना बास्केटबॉल चैंपियन

दूसरा मुकाबला रेंजर्स मैदान में उत्तराखंड पुलिस व दून लायंस स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड पुलिस की टीम 24.4 ओवर में दुर्गा सिंह 28 के दम पर 159 पर सिमट गई। दून लायंस की ओर से सुखवंत सिंह ने चार व अभिमन्यु ने तीन विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: डीएवी व डीबीएस बास्केटबाल के फाइनल में पहुंचे

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दून लायंस की टीम ने 24 ओवर में जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से विशाल डंगवाल ने शानदार 68 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली।

यह भी पढ़ें: सुपर ओवर तक खिंचा मैच, बोहरा इलेवन ने जीता मुकाबला