विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बछिया के साथ अश्लील हरकत, विरोध में कराया बाजार बंद, तोड़फोड़

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 02 Aug 2017 11:28 AM (IST)Updated: Wed, 02 Aug 2017 08:39 PM (IST)

पौड़ी जनपद के सतपुली कस्बे में बछिया से दुष्कर्म कर रहे युवक को लोगों ने पकड़कर धुन दिया। इसके बाद ...और पढ़ें

बछिया के साथ अश्लील हरकत, विरोध में कराया बाजार बंद, तोड़फोड़
बछिया के साथ अश्लील हरकत, विरोध में कराया बाजार बंद, तोड़फोड़

कोटद्वार, [जेएनएन]: पौड़ी जनपद के सतपुली कस्बे में बछिया से दुष्कर्म कर रहे युवक को लोगों ने पकड़कर धुन दिया। इसके बाद विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया और थाने के समक्ष प्रदर्शन किया। यही नहीं, गुस्साई भीड़ ने दो दुकानों का सामान सड़क पर फेंक दिया। इस घटना को लेकर कस्बे में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक कस्बे के दुधारखाल तिराहा में बालेश्वर चौधरी की गोशाला है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे शाह आलम नाम का युवक गोशाला में घुसा और बछिया से दुष्कर्म करने लगा।

इस दौरान गोशाला स्वामी की नजर उस पर पड़ गई। उसने युवक को पकड़ लिया। शोर मचने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने युवक की जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही भीड़ कोतवाली पहुंच गई और जोरदार प्रर्दशन किया। लोगों का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों को शहर से बाहर किया जाए। 

गुस्साई भीड़ ने दो दुकानों का सामान सड़क में फेंक दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को मौके से हटाया। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई। 

यह भी पढ़ें: नाबालिग ने बच्चा जन दूसरी मंजिल से फेंका, बच गई जान

यह भी पढ़ें: जीजा ने साली से किया दुष्कर्म, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा 

यह भी पढ़ें: शिक्षिका ने स्‍कूल के तीन शिक्ष‍कों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप