विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग ने बच्चा जन दूसरी मंजिल से फेंका, बच गई जान

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 02 Aug 2017 10:17 AM (IST)Updated: Wed, 02 Aug 2017 08:39 PM (IST)

एक घर में काम करने वाली 15 साल की नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसने नवजात को दूसरी मंजिल से फेंक दिया। हालांकि, बच्चा सुरक्षित है।

नाबालिग ने बच्चा जन दूसरी मंजिल से फेंका, बच गई जान
नाबालिग ने बच्चा जन दूसरी मंजिल से फेंका, बच गई जान

रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर [जेएनएन]: महानगर की एक पॉश कालोनी में शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। यहां एक घर में काम करने वाली 15 साल की नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसने नवजात को दूसरी मंजिल से फेंक दिया। हालांकि, बच्चा सुरक्षित है। पुलिस ने शक के आधार पर इस सिलसिले में एक बुटीक संचालक समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

कालोनी में गार्ड ने बच्चे के बिलखने की आवाज सुनी। इस पर उसने पास में बने पानी के टैंक की तरफ देखा तो एक नवजात वहां पड़ा रो रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो मामला खुला। किशोरी भी पुलिस को मिल गई और उसने हकीकत बयां की। 

सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार को किशोरी ने बताया कि यहां एक बुटीक संचालक के साथ उसके संबंध बन गए थे, इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। किशोरी ने फैजाबाद में अपने परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया। 

किशोरी ने आरोप लगाया कि बच्चे के जन्म के बाद बुटीक संचालक ने उसे अस्पताल में भी भर्ती नहीं कराया। लोकलाज के चलते उसने बच्चे को फेंक दिया था। किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने बुटीक संचालक व मकान मालिक को हिरासत में लिया है। साथ ही किशोरी के परिजनों को सूचना दी। फिलहाल किशोरी और उसके बच्चे को स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: जीजा ने साली से किया दुष्कर्म, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा 

यह भी पढ़ें: शिक्षिका ने स्‍कूल के तीन शिक्ष‍कों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

यह भी पढ़ें: पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मुंहबोली बेटी से किराएदार ने किया दुष्कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।