Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रियों से भरी जीप नदी में गिरी, दो भाइयों समेत सात की मौत

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Fri, 04 Nov 2016 06:50 AM (IST)

    पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक जीप नदी में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार घायल हो गए।

    पौड़ी, [जेएनएन]: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में यात्रियों से भरी एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी में समा गई। इस भीषण हादसे में दो सगे भाईयों समेत सात लोगों की मौत जबकि चार अन्य घायल हो गए।
    जानकारी के अनुसार, हादसा आज सुबह 11 बजे का है। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत यात्रियों से भरी एक जीप बेजरो से जोगीमड़ी के लिए रवाना हुई। इस बीच बेजरो से दो किलोमीटर आगे जीप अनयिंत्रित होकर सड़क से 20 मीटर नीचे नदी में समा गई। उल्लेखनीय है कि सड़क मार्ग काफी संकरा और उबड़-खाबड़ होने से वाहन बमुश्किल गुजरते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें: बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
    इस भीषण हादसे में महिला और दो सगे भाईयों समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक दो साल की बच्ची के अलावा तीन लोग घायल हैं। जिनमें एक की हालत गंभीर है।

    हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में यात्रियों की मौत डूबने की वजह से हुई। मृतकों में दर्शनी देवी पत्नी मेहरबान सिंह (50 वर्ष) निवासी लाखी, बिहारी लाल (55 वर्ष) पुत्र श्याम लाल निवासी बसराड़ा, सुनील कुमार (35 वर्ष) और अर्जुन कुमार (32 वर्ष) पुत्र दोनों बिहारी लाल निवासी चौड़लिया और रामचंद्र (65 वर्ष) निवासी ग्राम नवासू हैं। दो अन्य मृतकों की पहचान दीपा देवी (30 वर्ष) पत्नी अनूप और परि (एक साल) पुत्री बबीता हुई है।

    पढ़ें-बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, तीन की मौत; 24 गंभीर

    वहीं, घायलों में अमरीश कुमार (35 वर्ष), बबीता देवी (26 वर्ष), खुशी (2 वर्ष), पूजन सिंह (चालक, 35 वर्ष) हैं। घायलों में अमरीश की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक केंद्र भिजवा दिया गया है। जबकि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    घायल बबीता देवी और मृतक दीपा आपस में देवरानी और जेठानी हैं। हादसे की सूचना क्षेत्रीय विधायक तीरथ सिंह रावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

    पढ़ें-साइकिल पर कार ने मारी टक्कर, बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत