चोरों ने कई घरों में की सेंध मारी, हजारों का सामान उड़ाया
शहर के मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र के सात नंबर में चोरों ने कई घरों में सेंध मारी कर लोगों को हजारों की चपत लगा दी। चोरी की घटना से पुलिस में हड़कंप मचा है।
नैनीताल, [जेएनएन]: शहर के मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र के सात नंबर में चोरों ने कई घरों में सेंध मारी कर लोगों को हजारों की चपत लगा दी। चोरी की घटना से पुलिस में हड़कंप मचा है।
पुलिस के अनुसार, चोरों ने महेश तिवारी के घर से एक कनस्तर सरसों का तेल, कम्प्यूटर, प्रकाश जोशी के घर से एक कनस्तर सरसों का तेल, एक अन्य घर से टीवी का स्टेप्लाइजर समेत अन्य घरेलू सामान उड़ा लिया। सुबह किचन का दरबाजा टूटा देख चोरी का पता चला।
पढ़ें-सेना का सिविल क्लर्क चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से मिले 52 लाख
कोतवाली के प्रभारी कश्मीर सिंह के अनुसार एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दावा किया कि जल्द चोर सलाखों के पीछे होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।