यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नैनीताल में पहला तीन दिवसीय स्टूडेंट्स फिल्म महोत्सव शुरू
कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से तीन दिवसीय पहला स्टूडेंट्स फिल्म महोत्सव शुरू हो गया।

नैनीताल, [जेएनएन]: कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से तीन दिवसीय पहला स्टूडेंट्स फिल्म महोत्सव शुरू हो गया। हर्मिटेज भवन में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य, कुलपति डॉ डीके नौरियाल ने किया।
महोत्सव में 45 लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। एफटीआइआइ के निदेशक भूपेंद्र कैंथोला, अभिनेता ललित तिवारी, ज्योति कपूर दास आदि भी इस मौके पर मौजूद रहे। अपने संबोधन में कैंथोला ने कहा कि एफटीआइआइ देश के तमाम राज्यों में शार्ट कोर्स शुरू करेगा।
नैनीताल व श्रीनगर से इसकी शुरुआत हो सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की फिल्म प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का पूरा प्रयास किया जाएगा। ऐसे कोर्स शुरू होंगे जिसमें आयु व शिक्षा की बाध्यता नही बल्कि हुनर देखा जाएगा। इस मौके पर प्रो. बीएल साह, प्रो. अतुल जोशी, डॉ. रितेश साह आदि मौजूद थे।
