Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    यहां तेंदुए को पड़े जान के लाले, ऐसे बचाई जान

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 07 Aug 2016 05:00 AM (IST)

    समीपवर्ती जंगलिया गांव में कुत्तों के झुंड से बचने के लिए एक तेंदुए को जान के लाले पड़ गए। एक दुकान में घुसकर तेंदुए ने अपनी जान बचाई।

    भीमताल, [जेएनएन]: समीपवर्ती जंगलिया गांव में कुत्तों के झुंड से बचने के लिए एक तेंदुए को जान के लाले पड़ गए। एक दुकान में घुसकर तेंदुए ने अपनी जान बचाई। ग्रामीणों को जैसे ही इसकी भनक लगी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद किया।
    जंगलिया गांव में लाल सिंह की घर में ही दुकान है। सुबह करीब साढ़े तीन बजे लाल सिंह कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनाई दी। इस पर वह दुकान के रास्ते बाहर निकले तो उनके दरवाजा खोलते ही तेंदुआ भीतर घुस गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें:-हनीमून मना रहे नवदंपती के बिस्तर पर आ धमका तेंदुआ, कंबल से ढककर बचाई जान
    इसी बीच लाल सिंह ने दुकान का दरवाजा बंद कर तेंदुए को भीतर बंद कर दिया। तेंदुए के दुकान में बंद होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इसके बाद वन विभाग की टीम को फोन पर जानकारी दी।

    पढ़ें:-खाट पर बच्चे के साथ सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, परिजनों ने तेंदुए को उतारा मौत के घाट


    रेंजर प्रकाश जोशी के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब बारह घंटे बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद किया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया। इससे पहले भी करीब दो माह पूर्व गांव में तेंदुआ घुस आया था। इससे लोगों में दहशत है।
    पढ़ें-नैनीताल में सड़क पर दिख रहे हैं तेंदुए, चालक ने एक तेंदुए को कैमरे में किया कैद