नैनीताल में शतरंज के खिलाड़ी ने झील में कूद दी जान
नैनीताल के एक व्यापारी और शतरंज के खिलाड़ी ने झील में छलांग लगाकर जीवनलीला खत्म कर डाली। आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांट में जुट गई।
नैनीताल, [जेएनएन]: शहर के व्यापारी और शतरंज के खिलाड़ी विनोद जोशी ने आधी रात के बाद झील में छलांग लगाकर जीवनलीला खत्म कर डाली। आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद माना जा रहा है, मगर परिजन इससे इनकार कर रहे हैं।
मल्लीताल बड़ा बाजार निवासी 35 वर्षीय विनोद जोशी पुत्र रामदत्त जोशी चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे और रेस्टोरेंट चलाते थे। मल्लीताल कोतवाल विपिन पंत के मुताबिक रात करीब 11:30 बजे मल्लीताल फ्लैट्स से एक महिला रोते हुए जा रही थी।
इस पर लोगों ने उससे वजह पूछी तो उसने भाई के झील में कूदने की जानकारी दी। तभी विनोद के भाई व राज्य आंदोलनकारी चंद्रशेखर जोशी उर्फ पप्पन भी बेंड स्टैंड के समीप झील किनारे पहुंच गए और झील से भाई को निकाल दिया।
वह लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार विनोद अविवाहित थे। उसके आत्मघाती कदम से हर कोई सकते में है।
यह भी पढ़ें: रात को बेटी की नींद खुली तो मां को देख उड़ गए होश
यह भी पढ़ें: पढ़ाई में तनाव के चलते छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
यह भी पढ़ें: पत्नी को बाजार भेजने के बाद रिटायर्ड इंजीनियर फंदे पर झूला
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।