Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मछलियों का शिकार करते दबोचा गया टाम ऑल्टर का बेटा

    By Edited By:
    Updated: Fri, 30 Mar 2012 07:57 PM (IST)

    रामनगर: कोसी नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियों का शिकार कर रहे प्रसिद्घ फिल्म अभिनेता टाम ऑल्टर के पुत्र व उनके दो साथियों को वन विभाग ने मछलियां पकड़ते रंगे हाथ धर दबोचा। पकडे़ गए फिल्म अभिनेता के पुत्र से वन विभाग ने आठ हजार रुपए का जुर्माना वसूल कर उसे और उसके साथियों को छोड़ दिया है। इस मामले में अब वन विभाग ने रिसोर्ट मालिकों को भी नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जाता है कि गुरुवार की सांय पांच बजे कोसी नदी के आरक्षित वन क्षेत्र में रामनगर वन प्रभाग के राजि अधिकारी लक्ष्मण सिंह अधिकारी एवं वन रक्षक नंद किशोर मेंदोलिया व जीवन सिंह गश्त पर थे। तभी उन्हें तीन विदेशी पर्यटक नदी में अवैध रुप से मछलियों का शिकार करते दिखाई दिए। वनकर्मियों ने तीनो विदेशियों को अपने साथ पूछताछ के लिए कार्यालय ले आऐ। इनमें से एक पर्यटक जिसके पास मछली के शिकार के लिए फिशिंग राड थी उसने अपना नाम एरोन मोसेस ऑल्टर पुत्र टाम ऑल्टर निवासी हिल ब्रेस्ट लेन अरबाना अमेरिका बताया। वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम की धारा 1927 की धारा 26 के तहत उनके इस कृत्य को अपराध मान पकड़े गए पर्यटकों से आठ हजार रुपए का जुर्माना वसूला। वन राजि अधिकारी लक्ष्मण सिंह अधिकारी व रामनगर वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी प्रेम शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में मछलियों के शिकार में मनाही होने की जानकारी नहीं होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि मामला विदेशी पर्यटकों से जुड़ा था, इस लिए उनसे जुर्माना वसूलने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। श्रीवास्तव ने बताया कि पर्यटकों के साथ ऐसी घटनाएं दुबारा न हो इसके लिए रिसोर्ट मालिकों को भी ध्यान देना चाहिए। वह पर्यटकों को भी क्षेत्र के प्रतिबंधित क्षेत्रों की जानकारी दें।

    ::::::::::::

    कार्बेट के ब्राण्ड अंबेसडर रह चुके हैं ऑल्टर

    रामनगर: वॉलीवुड अभिनेता टाम ऑल्टर का नाम एक फिल्म अभिनेता के नाम से ही विख्यात नहीं है। वह एक पर्यावरण प्रेमी के नाम से क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके हैं। साथ ही वर्ष 2007 में कार्बेट नेशनल पार्क के ब्रांड अंबेसडर भी रह चुके हैं। उन्होंने ब्रांड अंबेसडर रहते हुए ढिकुली में स्कूली बच्चों में जन चेतना जगाने का कार्य भी किया था।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर