यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मातृसदन आश्रम के परमाध्यक्ष ने अवैध खनन पर सीएम रावत को घेरा
मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत को गंगा नदी में बढ़ रहे अवैध खनन की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।

हरिद्वार, [जेएनएन]: मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने हरिद्वार में गंगा में अवैध खनन पर मुख्यमंत्री हरीश रावत को घेरा। उन्होंने कहा कि सबकुछ जानने के बाद भी सीएम इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे खननकारोबारियों को शह मिल रही है।
उन्होंने कहा कि पुलिस को अवैध खनन की पूरी जानकारी है लेकिन वे भी कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में परियोजनाओं के नाम पर नदियों का अवैध खनन किया जाना बंद कर देना चाहिए।
पढ़ें: अजय भट्ट बोले, आपदा प्रबंधन में फेल सीएम इस्तीफा दें
उन्होंने आगे कहा कि आस्था की प्रतीक गंगा को अवैध खनन कारोबारियों ने खोद दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम रावत को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।
पढ़ें: हरक सिंह रावत ने कैबिनेट के फैसले को हाई कोर्ट में दी चुनौती
