विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजय भट्ट बोले, आपदा प्रबंधन में फेल सीएम इस्‍तीफा दें

By gaurav kalaEdited By:
Published: Mon, 18 Jul 2016 08:09 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jul 2016 08:12 PM (IST)

प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष अजय भट्ट का आरोप है कि उत्‍तराखंड सरकार आपदा प्रभावितों को राहत देने और कांवडि़यों को सुविधा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रदेश सरकार पर आपदा व बाढ़ से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, न तो आपदा आने से पहले कोई तैयारी की। न ही आने पर इससे निपटने का कोई इंतजाम है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने डामकोठी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांवड़ मेला एक दिन में शुरू होना है लेकिन अभी न तो कांवड़ पटरी तैयार है और न बिजली व सफाई का इंतजाम।

पढ़ें-2017 के चुनाव में पार्टी का नेतृत्व संभालने को तैयार खंडू़ड़ी
उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री हरीश रावत को अपनी इस्तीफा तक दे देने की बात कही है। कहा मुख्यमंत्री जब जनता के लिए कुछ कर नहीं सकते तो पद पर रहने का उन्हें हक नहीं है।

पढ़ें: भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल पर लगाए गंभीर आरोप
अरुणाचल पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन्होंने कहा इसका उत्तराखंड की राजनीति पर काफी असर पड़ेगा। भाजपा इसे आगे बढ़ाएगी।

पढ़ें: नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें स्पीकर: भट्ट