यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें स्पीकर: भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने एक बार फिर स्पीकर व डिप्टी स्पीकर पर सियासी हमला बोला। ...और पढ़ें

नैनीताल, [जेएनएन]: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने एक बार फिर स्पीकर व डिप्टी स्पीकर पर सियासी हमला बोला। साथ ही स्पीकर से अरुणाचल प्रदेश मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की है।
भट्ट ने प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राहत व बचाव कार्यों में लापरवाही बरतने व सियासी ड्रामा करने का आरोप भी सरकार पर लगाया।
पढ़ें-बिखरने लगा घर तो दौड़े आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
नैनीताल क्लब में पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि 18 मार्च को उन्होंने स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल व डिप्टी स्पीकर अनुसुइया प्रसाद मैखुरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस राज्यपाल को दिया था।
अरुणाचल मामले में सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ के फैसले से साफ है कि अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देने के बाद स्पीकर की कार्रवाई शून्य हो जाती है। ऐसे में स्पीकर ने जो दस विधायकों की सदस्यता समाप्त की है, उसका कोई औचित्य नहीं है।
पढ़ें: उपनल हड़तालियों से बोले हरक, मुझे डर था कहीं सीएम आपको हटा न दें
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कोर्ट से विधायकों की सदस्यता बहाल हो जाएगी। अब 21 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पीठ में बैठने को लेकर स्पीकर को विचार करना चाहिए। यदि स्पीकर में जरा सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस्तीफा देना चाहिए था। अब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देने की कोई जरूरत नहीं रह गई है।
पढ़ें-2017 के चुनाव में पार्टी का नेतृत्व संभालने को तैयार खंडू़ड़ी
उन्होंने कहा कि राज्य में बारिश से सड़कें बंद हैं। सरकार के लचर आपदा प्रबंधन की वजह से पिथौरागढ़ के बस्तड़ी में आज तक आठ शवों की तलाश नहीं हो सकी जबकि चकराता में भी शव नहीं निकाले गए।
उन्होंने मांग की कि आपदा प्रभावितों को मुर्गीबाड़े वाले टैंट मुहैया कराए गए। साथ ही कहा कि कांग्रेस सरकार ने पांच साल नाटक करने व केंद्र पर आरोप लगाने में ही बिता दिए। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान मौजूद रहे।
पढ़ें-शक्तिमान की मूर्ति लगेगी, बेहतर लगेगी: सीएम हरीश रावत
