विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड सरकार ने जनता को दिया धोखा: शिवानंद सरस्‍वती

By gaurav kalaEdited By:
Published: Tue, 15 Nov 2016 01:56 PM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2016 03:00 AM (IST)

रायवाला से लेकर भोगपुर तक खनन की अनुमति देने को मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में रायवाला से लेकर भोगपुर तक खनन की अनुमति देने को मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने जनता, गंगा और स्वयं के साथ धोखा बताया।
हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रुप में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कभी सही तरीके से समय नहीं दिया। कहा डीएम हरबंश सिंह चुघ ने गलत रिपोर्ट दी है। इसके लिए डीएम को तत्काल निलंबित किया जाए।

पढ़ें: खनन माफियाओं के पूरे खेल में सरकार का समर्थन: शिवानंद सरस्वती
उन्होंने कहा कि खनन की सीबीआई जांच कराई जाए। इसमें मुख्यमंत्री हरीश रावत की विशेष रुप से जांच हो। मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती मातृ सदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। वहीं उनके शिष्य आत्मबोधानंद की अवैध खनन के विरोध में तपस्या रुपी अनशन 11वें दिन भी जारी है।

पढ़ें: मातृसदन आश्रम के परमाध्यक्ष ने अवैध खनन पर सीएम रावत को घेरा