विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री मुद्रा कोष योजना की जानकारी

By Edited By:
Published: Sat, 03 Oct 2015 08:38 PM (IST)

हरिद्वार: बहादराबाद की लक्ष्मी विहार कॉलोनी में आयोजित शिविर में लोगों को प्रधानमंत्री मुद्रा कोष यो

News Article Hero Image

हरिद्वार: बहादराबाद की लक्ष्मी विहार कॉलोनी में आयोजित शिविर में लोगों को प्रधानमंत्री मुद्रा कोष योजना की जानकारी दी गई।

शनिवार को शिविर का आयोजन सांसद प्रतिनिधि रश्मि चौहान के नेतृत्व में किया गया। शिविर में पंजाब नेशनल बैंक भेल के शाखा प्रबंधक एसके गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री की मुद्रा कोष योजना को शिशु, किशोर व तरुण नाम दिया गया है। शिशु योजना के अंतर्गत कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अपना छोटा व्यवसाय खोलने के लिए बैंक से 50 हजार रुपये तक लोन ले सकता है। जबकि किशोर योजना के अंतर्गत 50 हजार से पांच लाख रुपये तक का लोन बैंक की ओर से दिया जाएगा। साथ ही तरुण योजना में पांच से 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जा रहा है। बताया कि लोन का भुगतान पांच साल न्यूनतम मासिक किश्तों के आधार पर किया जा सकता है। इस योजना के लिए किसी भी बैंक की शाखा में आवेदन किया जा सकता है। शिविर में ओबीसी बैंक बहादराबाद के शाखा प्रबंधक अमित कुमार, कमला जोशी, रीता चमोली, रेनू शर्मा, पूनम चौहान, रजनी वर्मा, देवकीनंदन पुरोहित, कैलाश भंडारी, गगन जोशी आदि उपस्थित थे।