विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट को नहीं करना होगा लंबा इंतजार

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 28 Feb 2017 01:55 PM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 07:15 AM (IST)

उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को इस बार रिजल्ट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परीक्षा निपटते ही मूल्यांकन शुरू ...और पढ़ें

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट को नहीं करना होगा लंबा इंतजार
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट को नहीं करना होगा लंबा इंतजार

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को रिजल्ट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मई के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। तीन लाख छात्र-छात्राओं की कॉपियां जांचने का जिम्मा छह हजार परीक्षकों को दिया गया है। 10 अप्रैल को परीक्षा खत्म होंगी और 17 अप्रैल से मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने आगामी 17 मार्च से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार रिजल्ट किसी भी हाल में पांच जून से पहले जारी करना होगा। 

यह भी पढ़ें: नीट के आवेदन को आखरी मौका, रह गए तीन दिन शेष 

ऐसे में विभाग की तैयारी है कि परिणाम मई के भीतर ही घोषित कर दिए जाएं। बताया गया कि 29 मई तक परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के अनुसार मूल्यांकन सीबीएसई की तर्ज पर चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। मूल्यांकन पूर्व परीक्षकों को एक दिन विशेष रूप से इसका परीक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नीट के अभ्यर्थियों को तीन अटेम्प्ट की सीमा पर सीबीएसई ने दी राहत

यह भी पढ़ें: एम्स में एमबीबीएस की सीटें बढ़ी, पैटर्न भी बदला