विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरी, भगवान की मूर्ति भी ले गए चोर

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 06 Sep 2017 02:51 PM (IST)Updated: Wed, 06 Sep 2017 09:28 PM (IST)

खदरी गांव में चोरों ने एक घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर भीतर से हजारों के जेवर चोरी कर लिए। चोर भगवान की मूर्ति भी साथ ले गए।

खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरी, भगवान की मूर्ति भी ले गए चोर
खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरी, भगवान की मूर्ति भी ले गए चोर

ऋषिकेश, [जेएनएन]: श्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत खदरी गांव में चोरों ने बंद घर में सेंध लगाकर सोने के जेवरात और सामान चुरा लिया। गृह स्वामी जब कानपुर से वापस लौटे तो घटना का पता चला। 

ग्रामसभा खदरी खड़क माफ गली नंबर दो निवासी सौरव बाजपेई आइडिया कंपनी में मैनेजर हैं। वह एक सप्ताह पूर्व अपने परिवार के साथ कानपुर अपने घर गए थे। सुबह जब वह घर लौटे तो खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी। साथ ही घर के ताले भी टूटे हुए थे। 

कमरे के भीतर चोरों ने अलमारी व दराज के लॉकर तोड़े हुए थे। घर के भीतर पूरा सामान बिखरा मिला। गृह स्वामी सौरव बाजपेई ने बताया कि घर से चोर जेवर, एलईडी व अन्य सामान ले गए। 

इसके अलावा पूजा घर में प्रतिदिन चढ़ावे के करीब 1500 रुपये, चांदी की लक्ष्मी गणेश की मूर्ति भी चोर ले गए। घटना की सूचना श्यामपुर चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें: दुकान से ले उडें हजारों के कपड़े, नगदी पर भी किया हाथ साफ

यह भी पढ़ें: लुटेरे ने किया सोने के मंगलसूत्र पर हाथ साफ, सदमे में महिला

यह भी पढ़ें: कसता जा रहा जहरखुरानी गिरोह का शिकंजा, नेपाल के यात्री से लूट