विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कसता जा रहा जहरखुरानी गिरोह का शिकंजा, नेपाल के यात्री से लूट

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 15 Aug 2017 11:52 AM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2017 05:49 PM (IST)

हरिद्वार जिले में जहरखुरानी गिरोह ने नेपाल के यात्री को निशाना बनाकर लूट लिया। यात्री बेहोशी की हालत में रोडवेज ...और पढ़ें

कसता जा रहा जहरखुरानी गिरोह का शिकंजा, नेपाल के यात्री से लूट
कसता जा रहा जहरखुरानी गिरोह का शिकंजा, नेपाल के यात्री से लूट

हरिद्वार, [जेएनएन]: हरिद्वार जिले में जहरखुरानी गिरोह का शिकंजा कसता ही जा रहा है। गिरोह ने नेपाल के यात्री को निशाना बनाकर लूट लिया। यात्री बेहोशी की हालत में रोडवेज बस अड्डे में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही उसके परिजनों से संपर्क किया है।

दरअसल, जिले में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में रोडवेज बस अड्डे पर पड़ा था। व्यक्ति के मुंह से झाग निकल रहा था। यह देखकर यात्रियों ने पुलिस को इसका सूचना दी। पुलिस ने 108 की मदद से व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि व्यक्ति को नशीला पदार्थ दिया गया है। युवक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त किशन शर्मा (59 वर्ष) पुत्र दयाराम शर्मा निवासी नेपाल के रूप में हुई। यात्री की जेब में पर्स, नकदी और मोबाइल नहीं मिला है। इससे माना जा रहा है कि यात्री जहरखुरानी गिरोह का शिकार बना है।

कोतवाली के एसएसआइ केदार सिंह चौहान ने बताया कि किशन होश में नहीं आया है। हो सकता है कि उसके साथ लूटपाट की गई हो। होश आने पर ही सही स्थिति का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: भगवानपुर में घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने की लूटपाट

यह भी पढ़ें: बड़े ही प्यार से व्यापारियों से लूट लिए 35 हजार, फिर फरार

यह भी पढ़ें: नेपाल में नोट बदलने के नाम पर कमीशन का दिया झांसा, ले उड़ा 35 हजार