विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोरों ने दो दुकानों के अलावा पार्टी के चुनावी कार्यालय में डाली सेंध

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Sun, 12 Feb 2017 02:16 PM (IST)Updated: Mon, 13 Feb 2017 06:00 AM (IST)

देहरादून में चोरों ने पुलिस सुरक्षा में सेंध करते हुए दो दुकानों और एक पार्टी कार्यालय के ताले तोड़ डाले। हालांकि चोरी सिर्फ एक दुकान में कर पाए।

चोरों ने दो दुकानों के अलावा पार्टी के चुनावी कार्यालय में डाली सेंध
चोरों ने दो दुकानों के अलावा पार्टी के चुनावी कार्यालय में डाली सेंध

देहरादून, [जेएनएन]: डोईवाला कोतवाली अंतर्गत मिश्रावाला में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ने के साथ चुनाव कार्यालय में भी ताले तोड़ डाले। हालांकि चोर सिर्फ एक परचून की दुकान पर ही समान चोरी कर पाए।

जानकारी के मुताबिक, मिश्रावाला में सुरेंद्र बाली की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान में रखी नगदी व खाने पीने का सामान चोरी कर लिया। सुरेंद्र बाली ने बताया कि करीब 20,000 हजार का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में दुकान के ताले तोड़कर सामान ले गए चोर

जबकि दूसरी दुकान में ताला तोड़ने के बावजूद चोर को कुछ नहीं मिला। वहीं चोरों ने उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी सुभाषचंद पुरोहित के चुनाव कार्यालय का भी ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: हाइकोर्ट के अधिवक्ता के घर में चोरों ने डाली सेंध

लेकिन वहां भी उन्हें कुछ नहीं मिला। ताला तोड़ने की एक ही जगह पर तीन अलग-अलग घटनाओं के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: ससुराल से लौटकर आया तो घर के हाल देखकर उड़ गए होश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।