विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सचिवालय, शिक्षा विभाग और पेयजल निगम ने जीते क्रिकेट मुकाबले

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 23 Feb 2017 02:40 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 03:00 AM (IST)

सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सचिवालय, शिक्षा विभाग व पेयजल निगम ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

सचिवालय, शिक्षा विभाग और पेयजल निगम ने जीते क्रिकेट मुकाबले
सचिवालय, शिक्षा विभाग और पेयजल निगम ने जीते क्रिकेट मुकाबले

देहरादून, [जेएनएन]: सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सचिवालय, शिक्षा विभाग व पेयजल निगम ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

रेंजर्स मैदान में पहला मुकाबला सचिवालय एकादश व आबकारी विभाग के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने प्रमोद 48 व आशीष 17 के दम पर 19.2 ओवर में 135 रन बनाए। सचिवालय की ओर से अमित, विकास ने तीन-तीन विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: अमन ने दिलाई ब्रदर्स क्रिकेट क्लब को शानदार जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय की टीम ने टीएच खान, आशुतोष विमल 36 के दम पर आठ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। आबकारी की ओर से अंकित ने दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: आतिफ क्रिकेट एकेडमी और ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने जीते मैच

शिक्षा विभाग व लोनिवि एकादश के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए शिक्षा विभाग ने पंकज रावत 23, अमोली रजनीश 16 के दम पर 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन बनाए। लोनिवि की ओर से मनीष, महावीर ने तीन-तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोनिवि की पूरी टीम 11.5 ओवर में 57 रन पर आल आउट हो गई। नीरज क्षेत्री 18 एकमात्र दहाई का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज रहे। शिक्षा विभाग की ओर से पंकज रावत व दीपक ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: देहरा कंबाइंड एकेडमी की हिमालयन एकेडमी पर रोमांचक जीत

स्पोर्टस कॉलेज में तीसरा मुकाबला पेयजल निगम व खेल विभाग के बीच खेला गया। खेल विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पवन पाल 44, विपिन कश्यप 43 के दम पर 164 रन बनाए।

पेयजल निगम की ओर से इस्लाम ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पेयजल निगम की टीम ने अनिल शर्मा 47, सुनील गुसाईं 44 के दम पर सात विकेट से जीत हासिल कर ली। खेल विभाग की ओर से पूरण सोलंकी ने दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: कम बर्फबारी के चलते औली में नेशनल स्कीईंग चैंपियनशिप स्थगित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।