विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कम बर्फबारी के चलते औली में नेशनल स्कीईंग चैंपियनशिप स्थगित

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 14 Feb 2017 11:55 AM (IST)Updated: Thu, 16 Feb 2017 06:00 AM (IST)

औली में नेशनल स्कीईंग चैंपियनशिप पर आशंका के बादल मंडरा रहे हैं। कम बर्फबारी करे चलते 19 फरवरी से 22 ...और पढ़ें

कम बर्फबारी के चलते औली में नेशनल स्कीईंग चैंपियनशिप स्थगित
कम बर्फबारी के चलते औली में नेशनल स्कीईंग चैंपियनशिप स्थगित

जोशीमठ, चमोली [जेएनएन]: कम बर्फबारी का असर औली में नेशनल स्कीईंग चैंपियनशिप पर भी पड़ता नजर आ रहा है। 19 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है।

विंटर गेम के लिए औली के ढलान स्कीईंग प्रतियोगिता के लिए मुफीद हैं। इस बार 19 फरवरी से 22 फरवरी तक यहां नेशनल स्कीईंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना था, लेकिन पर्याप्त बर्फ न होने से यह प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई।

यह भी पढ़ें: स्की में भारत का प्रतिनिधित्व करने जापान जाएगी प्रीति डिमरी

विंटर गेम एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी चमोली ने कहा कि औली में बर्फ की कमी है। नेशनल गेम्स स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी तक बर्फ का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही खेल आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: डीबीएस कॉलेज को हराकर डीएवी दून बना बास्केटबॉल चैंपियन

यह भी पढ़ें: सुपर ओवर तक खिंचा मैच, बोहरा इलेवन ने जीता मुकाबला