विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतिफ क्रिकेट एकेडमी और ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने जीते मैच

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 21 Feb 2017 01:42 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 04:00 AM (IST)

सिंघनीवाला स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी में चल रहे तनुष कप अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में आतिफ क्रिकेट एकेडमी और ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए।

आतिफ क्रिकेट एकेडमी और ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने जीते मैच
आतिफ क्रिकेट एकेडमी और ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने जीते मैच

देहरादून, [जेएनएन]: तनुष कप अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में आतिफ क्रिकेट एकेडमी ने पुरोहित क्रिकेट एकेडमी (पीसीए) को 38 रन से हराया। दूसरे मैच में ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने अक्की स्पोर्टस एकेडमी को 31 रन से पराजित किया।

सिंघनीवाला स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में आतिफ क्रिकेट एकेडमी व पीसीए के बीच पहला मैच खेला गया। आतिफ क्रिकेट एकेडमी ने पहले खेलते हुए प्रख्यात के अर्द्धशतक (58), निखिल (16), रणजीत (10), किशन (16) व राजदीप (नाबाद 36) की बदौलत निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 203 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: अतीस क्रिकेट एकेडमी और पीसीए ने जीते क्रिकेट मैच

पीसीए के लिए हरीश ने तीन, सौरव व विवेक ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीए की टीम 27.3 ओवर में 165 रन बनाकर आउट हो गई। निखिल (70), आसिफ (27), यश (10) व विवेक (13) ने सर्वाधिक योगदान दिया। आतिफ क्रिकेट ऐकेडमी के सत्यम ने चार व गौतम ने दो विकेट झटके।

यह भी पढ़ें: सृष्टि के अर्द्धशतक की बदौलत आर्यन क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंचा

दूसरा मैच ब्रदर्स क्रिकेट क्लब व अक्की स्पोर्टस एकेडमी के बीच मैच खेला गया। ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमन (25), अक्षय (15) व अक्षय थापली (21) की बदौलत 20.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 99 रन बनाकर आउट हो गई।

यह भी पढ़ें: देहरा कंबाइंड एकेडमी की हिमालयन एकेडमी पर रोमांचक जीत

अक्की स्पोर्टस एकेडमी के आर्यन ने चार, आदर्श व सिद्धार्थ ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में अक्की स्पोर्टस एकेडमी की टीम 23.4 ओवर में 68 रन पर सिमट गई। कमरुल (13) के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका। ब्रदर्स क्रिकेट क्लब के अक्षय थापली ने तीन, रघु चौहान व अमन ने दो-दो विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें: कम बर्फबारी के चलते औली में नेशनल स्कीईंग चैंपियनशिप स्थगित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।