विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी पर रेड अलर्ट

By sunil negiEdited By:
Published: Sat, 17 Sep 2016 12:33 PM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2016 07:30 AM (IST)

राजधानी देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की आतंकी धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: राजधानी देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की आतंकी धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए अतरिक्त सुरक्षा बरती जा रही।
इंटेलिजेंस ब्यूरो से मिली सूचाना के अनुसार, आतंकियों ने देहरादून स्थित जोलीग्रांट एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद पुलिस ने रेड अलर्ट जार कर दिया है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। साथ ही एलआइयू को सक्रिय कर दिया है।
बता दें कि इससे पहले आठ सिंतबर को नोएडा के किसी कॉल सेंटर में फोन से उत्तराखंड के केदारनाथ व बदरीनाथ धाम को उड़ाने की धमकी के बाद उत्तराखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया था। दोनों जनपदों के प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए थे।

पढ़ें:-केदारनाथ व बदरीनाथ को बम से उड़ाने की धमकी पर उत्तराखंड में अलर्ट

पढ़ें-केदारनाथ को सुरक्षा देगी नौ मीटर ऊंची दीवार