विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रन फॉर वोट को दौड़े दूनवासी, युवाओं के साथ बुजुर्गो में भी दिखा जोश

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Wed, 25 Jan 2017 10:43 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 26 Jan 2017 05:00 AM (GMT+05:30)

मतदाता जागरूकता के लिए देहरादून में रन फॉर वोट का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवाओ के साथ बुजुर्गो ने भी बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया।

रन फॉर वोट को दौड़े दूनवासी, युवाओं के साथ बुजुर्गो में भी दिखा जोश
रन फॉर वोट को दौड़े दूनवासी, युवाओं के साथ बुजुर्गो में भी दिखा जोश

देहरादून, [जेएनएन]: देहरादून जिला खेल कार्यालय की ओर से सुबह मतदाता जागरूकता के लिए रन फॉर वोट का आयोजन किया गया। इस मौके पर दूनवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सहायक खेल निदेशक एसके सार्की व पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी डीसी भट्ट ने सुबह एस्लेहॉल चौक से हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। दौड़ दिलाराम बाजार, एनआईवीएच, राजपुर रोड से होते हुए मसूरी डायवर्सन पर संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें: चौखुटिया में सिमलखेत की टीम ने जीता क्रिकेट मैच

समापन पर एडीएम फाइनेंस वीर सिंह बुदियाल ने लकी ड्रा के माध्यम से 50 विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी दिनेश असवाल, दीपक रावत, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर सीबी थापा, रंजीत थापा, दीपक कुमार, रविंद्र पाल सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: तनुष के नाबाद शतक की बदौलत जीता टीसीए