विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चौखुटिया में सिमलखेत की टीम ने जीता क्रिकेट मैच

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 24 Jan 2017 05:06 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2017 05:00 AM (IST)

बसभीड़ा स्टेडियम में चल रही चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में सिमलखेत की टीम ने गोदी की टीम को 20 रन से पराजित किया।

चौखुटिया में सिमलखेत की टीम ने जीता क्रिकेट मैच
चौखुटिया में सिमलखेत की टीम ने जीता क्रिकेट मैच

चौखुटिया, अल्मोड़ा [जेएनएन]: बसभीड़ा स्टेडियम में चल रही चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में सिमलखेत की टीम ने गोदी की टीम को 20 रन से पराजित किया।

खेल आयोजन समिति के तत्वावधान मे घुंगोली बसभीड़ा स्टेडियम मे खेले गए मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिमलखेत की टीम ने 80 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: तनुष के नाबाद शतक की बदौलत जीता टीसीए

जवाब मे गोदी की टीम महज 60 रनो पर आल आउट हो गई। मैच के अंपायर विक्की बोरा व पंकज किरौला रहे। स्कोरर सुनीत तिवारी व दीपक एवं कमेट्रेटर हिमांशु रहे।

यह भी पढ़ें: दून भवानी और टीपीएसआइ बने वॉलीबाल चैंपियन

संचालन नवीन किरौला व प्रधान धीरज तिवारी ने किया। इससे पूर्व मैच का उद्घाटन राकेश कठायत ने किया। उन्होने कहा कि गांवो मे खेल संसाधन उपलब्ध न होने से युवाओ को आगे बढ़ने का मौका नही मिल पाता है।

यह भी पढ़ें: खटीमा व अलीगढ़ के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

यह भी पढ़ें: स्की में भारत का प्रतिनिधित्व करने जापान जाएगी प्रीति डिमरी