विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तनुष के नाबाद शतक की बदौलत जीता टीसीए

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 24 Jan 2017 01:38 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2017 06:00 AM (IST)

यूनाइटेड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में तनुष क्रिकेट एकेडमी (टीसीए) ने तनुष गुसाईं के नाबाद शतक की बदौलत दून लिबर्टी क्लब ...और पढ़ें

तनुष के नाबाद शतक की बदौलत जीता टीसीए
तनुष के नाबाद शतक की बदौलत जीता टीसीए

देहरादून, [जेएनएन]: यूनाइटेड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में तनुष क्रिकेट एकेडमी (टीसीए) ने तनुष गुसाईं के नाबाद शतक की बदौलत दून लिबर्टी क्लब को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

सिंघनीवाला स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी में चल रही प्रतियोगिता में सोमवार को दून लिबर्टी क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पसांग (11), कमल (15), विपिन (38), विलान (22), अभिनव (11), सूरज (27) व सुमित (नाबाद 46) की बदौलत दून लिबर्टी क्लब ने 39.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 208 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: दून भवानी और टीपीएसआइ बने वॉलीबाल चैंपियन

टीसीए के लिए पवन सुंद्रियाल, प्रमोद रावत, मो. सदीन व प्रतीक पंवार ने दो-दो विकेट झटके। 209 रन के लक्ष्य को टीसीए ने तनुष गुसाईं के नाबाद शतक (120), पवन सुंद्रियाल के अद्र्धशतक (52) व प्रतीक पंवार (नाबाद 28) की मदद से 29.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें: खटीमा व अलीगढ़ के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

यह भी पढ़ें: स्की में भारत का प्रतिनिधित्व करने जापान जाएगी प्रीति डिमरी