Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शक्तिमान की याद में रखा पुलिस लाइन के पेट्रोल पंप का नाम

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Thu, 28 Apr 2016 05:04 PM (IST)

    उत्तराखंड की सियासत में भूचाल लाने वाले पुलिस के घोड़े शक्तिमान के नाम से पुलिस लाइन स्थित पेट्रोल पंप का नाम रखा गया है। आज सुबह डीजीपी बीएस सिद्धू न ...और पढ़ें

    Hero Image

    देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में भूचाल लाने वाले पुलिस के घोड़े शक्तिमान के नाम से पुलिस लाइन स्थित पेट्रोल पंप का नाम रखा गया है। आज सुबह डीजीपी बीएस सिद्धू ने इसका उद्घाटान किया। बता दे कि पहले पुलिस लाइन के गेट नंबर दो का नाम शक्तिमान किया जाना था।
    बता दें कि गत 14 मार्च को भाजपा के विधानसभा कूच के दौरान शक्तिमान की टांग टूट गई थी। इसे बाद इन्फेक्शन के चलते उसकी टांग काटनी पड़ी। इस मामले में मसूरी विधायक गणोश जोशी समेत तीन भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज है। इन दिनों सभी आरोपी जमानत पर रिहा हैं।
    कृत्रिम टांग लगाने के बाद से शक्तिमान की रोजाना पट्टी बदली जाती थी। 20 अप्रैल की शाम सवा चार बजे अमेरिका से आई डॉ. जैनी मैरी वॉन, मुंबई से आए डॉ. फिरोज खंबाटा समेत चिकित्सकों के पांच सदस्यीय दल ने शक्तिमान की पट्टी खोली। यह जानने के लिए कि जख्म कितना भर चुका है, इसके लिए छोटा सा ऑपरेशन किया जाना था।
    जैसे ही शक्तिमान को अचेतक दिया गया, वह एक बार छटपटाया और फिर नहीं उठा। चिकित्सकों ने जांच की तो शक्तिमान की शक्तिमान की मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों के अनुसार उसका हार्ट फेल हुआ।


    कब क्या हुआ
    14 मार्च: भाजपा के प्रदर्शन के दौरान शक्तिमान का पैर टूटा।
    14 मार्च: भाजपा विधायक गणेश जोशी समेत कई नेताओं पर मुकदमा।
    15 मार्च: पंतनगर विवि के चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया। हड्डियों में लगाई प्लेट।
    17 मार्च: शक्तिमान सिलिंग मशीन से गिरा, पैर में दोबारा चोट लगी।
    18 मार्च: चिकित्सकों ने शक्तिमान के घायल पैर में संक्रमण बताया।
    18 मार्च: रात में अमेरिका और मुंबई से आए चिकित्सकों ने संक्रमित पैर काटा। अस्थाई कृत्रिम पैर लगाया।
    31 मार्च: शक्तिमान के लिए अमेरिका के वर्जिनिया में कृत्रिम पैर तैयार हुआ।
    06 अप्रैल: अमेरिकन डॉ. जैनी ने फेसबुक पर अमेरिका से पैर लाने की अपील की।
    09अप्रैल: अमेरिका के न्यूयार्क निवासी मोहन जॉन टिमोठी कृत्रिम पैर लेकर पुलिस लाइन देहरादून पहुंचे।
    11 अप्रैल: शक्तिमान को कृत्रिम पैर लगाया गया।
    12 अप्रैल: शक्तिमान पर फिल्माई गई डॉक्यूमेंटरी फिल्म टीवी पर प्रदर्शित हुई।
    15 अप्रैल: एक माह बाद शक्तिमान करीब सात कदम चला।
    20 अप्रैल: शक्तिमान की पुलिस लाइन अस्तबल परिसर में मौत।

    पढ़ें:- उत्तराखंडा: शक्तिमान चला गया, जारी रहेगी सियासत

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें