विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चारधाम यात्रा के संचालन को लेकर बैठक, आठ अप्रैल को निकाली जाएगी लॉटरी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 20 Mar 2017 04:47 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 04:05 AM (IST)

चारधाम यात्रा के संचालन को लेकर संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की आज बैठक हुई। इसमें आठ अप्रैल को यात्रा ...और पढ़ें

चारधाम यात्रा के संचालन को लेकर बैठक, आठ अप्रैल को निकाली जाएगी लॉटरी
चारधाम यात्रा के संचालन को लेकर बैठक, आठ अप्रैल को निकाली जाएगी लॉटरी

ऋषिकेश, [जेएनएन]: चारधाम यात्रा के संचालन को लेकर संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की बैठक में आठ अप्रैल को यात्रा में चलने वाले वाहनों की लॉटरी निकालने का निर्णय लिया गया। इस वर्ष यात्रा में 12 सौ बसों का बेड़ा शामिल किया गया है।
संयुक्त रोटेशन कार्यालय में संस्था के अध्यक्ष सुधीर राय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान रोटेशन समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मनोज ध्यानी, प्यार सिंह गुनसोला, भास्करानंद भारद्वाज और विनोद भट्ट को उपाध्यक्ष चुना गया है। 
कार्यकारिणी में सभी नौ कंपनियों से संचालक सदस्यों को शामिल किया गया। रोटेशन अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि संचालक मंडल में बड़ी कंपनियों टीजीएमओ, जीएमओ और यातायात परिवहन कंपनी से पांच-पांच सदस्य शामिल किए गए हैं।
शेष परिवहन कंपनी रूपकुंड सीमांत, सहकारी संघ, दून वैली, गढ़वाल मंडल बहुद्देशीय समिति, रामनगर यूजर्स, जीएमसीसी से दो-दो संचालकों को रोटेशन समिति में शामिल किया गया है। 
बैठक मे टीजीएमओ के अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेगी,यातायात कंपनी के अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, सीमांत सहकारी संघ के स्टेशन प्रभारी द्वारिका प्रसाद कोठारी, रूप कुंड कंपनी के सचिव देवेंद्र रावत अन्य कंपनियों से अलेल सिंह भंडारी, दाताराम रतूड़ी, नवीन रमोला, बलवीर सिंह रौतेला, भानु प्रकाश रांगण आदि उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।