विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केदारनाथ यात्रा मार्ग का प्रशासन ने लिया जायजा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 18 Mar 2017 05:52 PM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2017 05:54 PM (IST)

रुद्रप्रयाग में केदारन यात्रा की तैयारियों को लेकर एडीएम के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम ने खांकरा-नगरासू व रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी का निरीक्षण किया।

केदारनाथ यात्रा मार्ग का प्रशासन ने लिया जायजा
केदारनाथ यात्रा मार्ग का प्रशासन ने लिया जायजा

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: आगामी यात्रा सीजन की तैयारियों को लेकर एडीएम के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम ने खांकरा-नगरासू व रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने एनएच लोनिवि व बीआरओ को यात्रा से पूर्व डेंजर जोन ठीक करने व पैराफिट बनाने को निर्देशित किया। भ्रमण के बाद 22 मार्च को एडीएम यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं के संबंध में रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।
गुरुवार को डीएम रंजना ने यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाएं के निरीक्षण के लिए एडीएम तीर्थपाल के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम का गठन किया था। इसमें यात्रा से जुड़े विभागीय अधिकारियों को शामिल किया गया था। पहले दिन टीम ने खांकरा से नगरासू तक बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण किया। सिरोबगड़, शिवानंदी समेत कई स्थान पर डेंजर जोन में सुधार लाने के लिए बीआरओ को निर्देशित किया गया। 
साथ ही जहां पैराफिट नहीं बने, उन स्थानों में पैराफिट बनाने के निर्देश दिए। रुद्रप्रयाग-गुप्तकाशी तक गौरीकुंड हाईवे के निरीक्षण में एनएच लोनिवि को भी समय से यात्रा मार्ग दुरुस्त करने के साथ पैराफिट बनाने को निर्देशित किया। 
डेंजर जोन पर समय से निर्माण कार्य पूरा करने को कहा गया जिससे यात्रा सीजन में यात्रियों को कोई असुविधा न हो। इस बार खांकरा से गुप्तकाशी तक 55 शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया। खांकरा के साथ ही तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी समेत कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा।
इसके अलावा विद्युत, पानी, पर्यटन, परिवहन विभाग समेत कई विभागों को भी यात्रा से पूर्व व्यवस्था में पूरी तरह सुधार लाने के निर्देश दिए गए। टीम में पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, ईई जल संस्थान एसके गुप्ता, ईई ऊर्जा निगम मनोज गुसाईं समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।