फौजी ने भांजे को अपनी पत्नी के साथ बिस्तर में देखा, कर दी हत्या
उसने उस रात भांजे और अपनी पत्नी के साथ बिस्तर पर गलत काम करते हुए देख लिया। इसके बाद वह बेकाबू हो गया। पहले शराब पी। फिर मौत के घाट उतार दिया।
देहरादून, [जेएनएन]: फौजी ने भांजे को मौत के घाट उतार दिया। क्योंकि उसे शक था कि उसके भांजे के अपनी ही मामी के साथ गलत संबंध है। घटना वाली रात उसने दोनों को बिस्तर पर गलत काम करते हुए देख लिया था। जिसके बाद वह बेकाबू हो गया।
यह सनसनीखेज वारदात देहरादून कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनारवाला की है। कैंट एसओ एसएस बिष्ट ने बताया कि मोहन सिंह गुरुंग पुत्र पद्म सिंह का अनारवाला में मकान है। यहां उसकी पत्नी किरन और उसका भांजा संजय थापा भी रहता था। संजय मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। यहां वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। मोहन गुजरात के भुज में आर्मी के डिफेन्स सिक्योरिटी फोर्स में नायक के पद पर कार्यरत है। 13 नवम्बर को वह छुट्टी पर आया था।
पढ़ें: ससुर ने की तीन बार शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश
पढ़ें: ट्यूशन पर बुलाकर शिक्षक ने की छेड़छाड़, ढाई घंटे कमरे में किया कैद
मोहन और उसकी पत्नी के विरोधाभास बयान
मृतक संजय आइडीपीएल ऋषिकेश का रहने वाला था। अपने मामा मोहन के घर ढाई साल से रह रहा था। मोहन ने अपने कबूलनामे में बताया कि रात उसने संजय और पत्नी किरण को एक साथ बिस्तर पर देख लिया था। इसके बाद उसने अपना आपा खो बैठा। घर में पड़ी खुखरी से संजय पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।
वहीं मोहन की पत्नी किरण का कहना है कि मोहन बहुत शराब पीता है। रात को पानी को लेकर हुए विवाद के बाद वह कमरे से चली गई। सुबह उसने देखा कि संजय की हत्या हो गई है।
पढ़ें: पत्नी ने देर से आने का कारण पूछा तो पति ने कर दी हत्या
बेटा कान में इयरफोन लगाए था इसलिए नहीं सुनी चीख
मोहन के दो बच्चे अमृत 24 व ऋतु 26 साल के हैं। ऋतु दिल्ली में नौकरी करती है। घटना में समय अमृत घर में था। जबकि ऋतु मंगलवार शाम दिल्ली चली गई थी। अमृत ने पुलिस को बताया कि वह कान में इयरफोन लगाकर गाना सुन रहा था। उसका कहना है कि इसके चलते उसे कोई चीख पुकार सुनाई नहीं दी।
घर चारो तरफ खून फैला हुआ था। घर में मौजूद तीनों के बयान में अन्तर है। पुलिस फिलहाल वास्तविकता का पता लग रही है। सीओ सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि जल्दी सचाई का पता लगा लिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।