विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केदारनाथ के 21 अक्टूबर और बदरीनाथ के कापाट 19 नवंबर को होंगे बंद

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 30 Sep 2017 03:20 PM (IST)Updated: Sat, 30 Sep 2017 10:42 PM (IST)

विजयादशमी के शुभ अवसर पर बदरीनाथ के कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई। बदरीनाथ के कपाट 19 नवंबर को शाम 7:28 मिनट पर बंद होंगे।

केदारनाथ के 21 अक्टूबर और बदरीनाथ के कापाट 19 नवंबर को होंगे बंद
केदारनाथ के 21 अक्टूबर और बदरीनाथ के कापाट 19 नवंबर को होंगे बंद

देहरादून, [जेएनएन]: विजयदशमी के पावन पर्व पर बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त निकाले गए। इसके तहत बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 19 नवंबर को शाम 7.28 मिनट पर बंद किए जाएंगे। इसके अलावा केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट बंद करने की तिथि पहले ही घोषित की जा चुकी है। इसके तहत केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट 21 अक्टूबर, जबकि गंगोत्री धाम के कपाट 20 अक्टूबर को बंद किए जाएंगे। 

शनिवार को बदरीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी की अध्यक्षता में मंदिर परिक्रमा परिसर में धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और वेदपाठियों ने पचांग गणना के बाद तिथि और मुहूर्त की घोषणा की। इस मौके पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह भी उपस्थित थे। उत्तराखंड के अन्य तीन धामों केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की कापटबंदी की तिथि पहले घोषित की जा चुकी है। 

दूसरी ओर रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ स्थित केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त निकाला गया। इसके तहत शीतकाल के लिए धाम के कपाट भैया दूज के दिन 21 अक्टूबर को सुबह आठ बजे विधिविधान के साथ बंद किए जाएंगे। इस अवसर पर द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि का भी एलान किया गया। इन धामों के कपाट क्रमश:22 नवंबर और 27 अक्टूबर को बंद किए जाएंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के दिन दोपहर बाद 2.15 बजे बंद किए जाएंगे। गंगोत्री के कपाट बंद करने का मुहूर्त दो अक्टूबर को निकाला जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: मुखौटों के पीछे जिंदा हैं रावण, पहचान कर करना होगा अंत

यह भी पढ़ें: मां नंदा भगवती सिद्धपीठ आइए, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

यह भी पढ़ें: यहां जोर लगाने से नहीं, उंगली लगाने से हिल जाता है शक्ति स्तंभ