विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रीय तीरंदाजी में उत्तराखंड के हिम्मत ने जीता कांस्य पदक

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 26 Jul 2017 01:40 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jul 2017 08:56 PM (IST)

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड के हिम्मत सिंह सिरानी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

राष्ट्रीय तीरंदाजी में उत्तराखंड के हिम्मत ने जीता कांस्य पदक
राष्ट्रीय तीरंदाजी में उत्तराखंड के हिम्मत ने जीता कांस्य पदक

देहरादून, [जेएनएन]: राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड के हिम्मत सिंह सिरानी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 

सिंकदराऊ, तेलंगाना में 20 से 24 जुलाई 26वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी इंडियन राउंड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में राज्य की महिला व पुरुष टीम ने प्रतिभाग किया। टीम इवेंट में उत्तराखंड की पुरुष टीम सातवें स्थान पर रही। 

व्यक्तिगत स्पर्धा के 30 मी. वर्ग में जनपद चमोली के ग्राम छड़ीसैंण (गैरसैंण) निवासी हिम्मत सिंह सिरानी ने 360 में से 344 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए राज्य को कांस्य पदक दिलाया। 

उत्तराखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष आरएस तोमर ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन कटरा, जम्मू-कश्मीर में नवंबर में होना है। 

इसके लिए सभी खिलाड़ी देहरादून व कोटद्वार में तैयारी कर रहे हैं। देहरादून में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षक रमेश सेमवाल और कोटद्वार में प्रशिक्षक अरविंद सिंह नेगी खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ी अधिक पदक जीतेंगे।

यह भी पढ़ें: देहरादून में 25 सितंबर से शुरू होगी राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप

यह भी पढ़ें: ध्रुव नेगी, धनवंत्री व हेमा बिष्ट की बैडमिंटन में खिताबी जीत

यह भी पढ़ें: पहले मिस ओलंपिया फिर बॉलीवुड है बॉडी बिल्डर भूमिका का लक्ष्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।