महिला हॉकीः एसएमजेएन कॉलेज को हरा डीएवी कॉलेज बना चैंपियन
केंद्रीय विवि की अंतर महाविद्यालयी महिला हॉकी प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज ने कविता बिष्ट की तिकड़ी के दम पर एसएमजेएन कॉलेज हरिद्वार को 4-2 से हराकर खिताब कब्जाया।
देहरादून, [जेएनएन]: एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि की अंतर महाविद्यालयी महिला हॉकी प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज ने कविता बिष्ट की तिकड़ी के दम पर एसएमजेएन कॉलेज हरिद्वार को 4-2 से हराकर खिताब कब्जाया।
वेल्हम स्कूल के मैदान में चल रही प्रतियोगिता में शनिवार को डीएवी व एसएमजेएन कॉलेज हरिद्वार के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। खेल के पांचवें मिनट में ही डीएवी कॉलेज की फारवर्ड कविता बिष्ट ने विपक्षी रक्षा पंक्ति को छकाते हुए गोल दाग टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
यह भी पढ़ें: भगवान ने 20 किमी वॉक रेस में जीता रजत पदक
सातवें मिनट में एसएमजेएन कॉलेज की फारवर्ड बबीता ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 15वें मिनट में डीएवी कॉलेज की राखी ने गोल दाग टीम को 2-1 से आगे कर दिया।
यह भी पढ़ें: विल्स यूथ क्लब ने गोर्खा रायफल्स को हराकर कब्जाया फुटबाल खिताब
मध्यांतर के बाद डीएवी कॉलेज का दबदबा रहा। 43वें व 46वें मिनट में कविता बिष्ट ने गोल दाग हैट्रिक पूरी करते हुए डीएवी कॉलेज को 4-1 की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 49वें मिनट में एसएमजेएन कॉलेज की मनीषा ने गोल दागकर स्कोर 4-2 कर दिया। निर्धारित समय तक यही स्थिति रही। विनोद भदोला, राजकुमार कक्कड़ व सरस्वती बिष्ट ने रेफरी की भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें: टेरिटोरियल व दून स्टार फुटबाल के क्वार्टर फाइनल में
समापन पर मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ने विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन, गढ़वाल विवि के पर्यवेक्षक केके चंदोला, डॉ. सत्यव्रत त्यागी, डीके त्यागी, डीएवी के हॉकी इंचार्ज विवेक त्यागी, चयनकर्ता पूर्व साई हॉकी कोच पीके महर्षि आदि मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।