विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओलंपिक दिवस पर उत्तराखंड के युवाओं ने लगाई दौड़

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 23 Jun 2017 10:32 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 10:33 AM (IST)

ओलंपिक दिवस पर उत्तराखंड के युवाओं ने सदभावना दौड़ लगाई। देहरादून सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित दौड़ में युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

ओलंपिक दिवस पर उत्तराखंड के युवाओं ने लगाई दौड़
ओलंपिक दिवस पर उत्तराखंड के युवाओं ने लगाई दौड़

देहरादून, [जेएनएन]: ओलंपिक दिवस पर उत्तराखंड के युवाओं ने सदभावना दौड़ लगाई। देहरादून सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित दौड़ में युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।  

देहरादून में जिला खेल कार्यालय की ओर से राजपुर रोड स्थित ग्लोब तिराहे से क्रास कंट्री का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ अंडर 14 बालक-बालिका, ओपन महिला-पुरुष और वेटरन पुरुष वर्ग में आयोजित हुई। 

अलग-अलग वर्गों में दौड़ ग्लोब चौक से दिलाराम बाजार, आरटीओ, एनआईवीएच और मसूरी डायवर्जन से वापस ग्लोब चौक पर सम्पन्न हुई। सभी वर्गों के प्रथम छह स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया। 

इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगाईं, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश असवाल, दीपक रावत, अनूप बिष्ट, उत्तराखंड बेसबॉल एसोसिएशन के सचिव बृजेंद्र राणा, डीएम लखेड़ा, केजेएस कलसी, कुमार थापा, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे

रुद्रपुर में युवाओं ने लगाई दौड़ 

ओलंपिक डे के अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। दौड़ स्टेडियम पहुंच कर संपन्न हुई। 

इस मौके पर खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए खिलाड़ियों के साथ ही नगर के गणमान्य लोग गांधी पार्क में एकत्र हुए। इनमें ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह, विधायक राजकुमार ठुकराल आदि भी शामिल थे। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की शटलर कुहू गर्ग का भारतीय टीम में चयन 

यह भी पढ़ें: दून की सविता किर्गिस्तान में दिखाएंगी जूडो के दांव-पेच

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश के पहलवान लाभांशु ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।