विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कालाधन और नोटबंदी के खिलाफ सारे कव्वे हुए एकजुटः त्रिवेंद्र रावत

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 08 Nov 2017 12:13 PM (IST)Updated: Wed, 08 Nov 2017 09:16 PM (IST)

नोटबंदी और कालाधन को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विरोधी दलों पर जमकर प्रहार किया। कहा कि नोटबंदी और ...और पढ़ें

कालाधन और नोटबंदी के खिलाफ सारे कव्वे हुए एकजुटः त्रिवेंद्र रावत
कालाधन और नोटबंदी के खिलाफ सारे कव्वे हुए एकजुटः त्रिवेंद्र रावत

देहरादून, [जेएनएन]: नोटबंदी और कालाधन को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विरोधी दलों पर जमकर प्रहार किया। कहा कि नोटबंदी और कालाधन के खिलाफ सभी कव्वे एक होकर कांव-कांव कर रहे हैं। हकीकत यह है कि इससे पूरे देश की आर्थिकी सुधाने में मदद मिली। 

भाजपा महानगर की ओर से भ्रष्टाचार व कालाधन विरोधी गोष्ठी में सीएम विपक्षी दलों पर आक्रमक नजर आए। उन्होंने कहा कि सारी दुनियां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के कदम को सराहा। देश की जनता ने इस पर मुहर लगाते हुए चुनावों में भाजपा को जिस तरह से मतदान किया, उससे साबित हो गया कि देश की जनता कालाधन के खिलाफ है। 

उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सरकार के नोटबंदी के कदम को सर्वाधिक सराहा गया। इससे नीति में परिवर्तन हुआ। बैंकों का कारोबार बढ़ा। फर्जी खाते बंद हुए और आतंकी संगठनों को कमर टूट गई। कैशलैस व्यवस्था की नई शुरूआत हुई और भ्रष्टाचार पर तीखा प्रहार हुआ। 

उन्होंने कहा कि जो दल कालाधन के समर्थक हैं उन पर भी करारा प्रहार हुआ। इससे वे बौखला गए और कव्वों की भांति एक होकर कांव-कांव कर रहे हैं। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के कार्यकाल में बहुत कुछ हो रहा है। अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है। शिक्षा, रोजगार व स्वास्थ्य पर सरकार फोकस कर रही है। पलायन रोकने के लिए पलायन आयोग बनाया गया। जैसे-जैसे गांवों में आय बढ़ेगी, पलायन खुद समाप्त हो जाएगा। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नोटबंदी से उत्तराखंड के पर्यटन पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके उलट इस बार रेकार्ड यात्री उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनता से भी अपेक्षा है कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार का सहयोग करे। 

यह भी पढ़ें: शीतकालीन सत्र से पहले गैरसैंण पर गरमाई सियासत   

यह भी पढ़ें: सपा के साथ गठबंधन सपने में भी संभव नहीं: दिवाकर भट्ट

यह भी पढ़ें: कालेधन व कालेधंधों की पोषक है कांग्रेस: डॉ. देवेंद्र भसीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।