विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी की सालगिरह पर दून में पदयात्रा निकालेगी भाजपा

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 04 Nov 2017 11:48 AM (IST)Updated: Sat, 04 Nov 2017 10:41 PM (IST)

नोटबंदी को काला धन रोकने में सफल बताते हुए भाजपा महानगर ने इसकी सालगिरह पर सात नवंबर को शहर में पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है।

नोटबंदी की सालगिरह पर दून में पदयात्रा निकालेगी भाजपा
नोटबंदी की सालगिरह पर दून में पदयात्रा निकालेगी भाजपा

देहरादून, [जेएनएन]: नोटबंदी को काला धन रोकने में सफल बताते हुए भाजपा महानगर ने नोटबंदी की सालगिरह पर पद यात्रा से सकारात्मक संदेश देने का निर्णय लिया। इसके लिए सभी मंडलों में बैठक कर शनिवार से तैयारी में जुटने को कहा गया।

भाजपा महानगर कार्यालय परेड ग्राउंड में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बैठक में कहा कि नोटबंदी के एक साल के भीतर काले धन पर जो लगाम लगी है, वह इतिहास में दर्ज हो गया है। इस दौरान मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से कहा कि पीएम की इस सफल मुहिम को जश्न के रूप में मनाकर जन-जन तक संदेश दिया जाएगा। 

इसके लिए सात नवंबर को एक विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से आर्थिक सुधार के साथ कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम सफल रही है। इससे देश की आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार हुआ है। 

उन्होंने बताया कि आठ नवंबर को इसी मुद्दे पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह की मौजूदगी में विचार गोष्ठी आयोजित होगी। पदयात्रा की सफलता के लिए शनिवार से सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ की बैठक पांच नवंबर तक आयोजित होगी। 

बैठक में महामंत्री राजेन्द्र सिंह ढिल्लो, आदित्य चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश डोरा, महानगर मीडिया प्रभारी संदीप मुखर्जी, श्याम पंत, राजेश रावत, समेत अन्य मौजूद रहे।

इस रूट पर निकलेगी पद यात्रा 

महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि पद यात्रा सुबह 10:30 बजे गांधी पार्क से शुरू होकर घंटाघर-पलटन बाजार- कोतवाली-धामावाला-पीपल मंडी से राजा रोड होते हुए गांधी रोड से दर्शनलाल चौक से होते हुए महानगर कार्यालय पर संपन्न होगी। पद यात्रा में महानगर की पांचों विधानसभाओं से करीब आठ हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें: आंदोलनकारियों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए: हरक

यह भी पढ़ें: सीएम ने रखा उत्तराखंड राज्य के विकास का रोडमैप 

यह भी पढ़ें: कुशल सियासतदा कम, प्राध्यापक ज्यादा नजर आए जोशी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।