विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून पहुंची राहत की नकदी, शहर के एटीएम हुए चालू

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 19 Jan 2017 03:31 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 05:05 AM (IST)

देहरादून के बैंकों में आरबीआइ से राहत पहुंच गई है। प्रमुख बैंक पीएनबी व एसबीआइ ने अपने एटीएम में कैश ...और पढ़ें

देहरादून पहुंची राहत की नकदी, शहर के एटीएम हुए चालू
देहरादून पहुंची राहत की नकदी, शहर के एटीएम हुए चालू

देहरादून, [जेएनएन]: नगदी की कमी से जूझ रहे देहरादून के बैंकों में आरबीआइ से राहत पहुंच गई है। प्रमुख बैंक पीएनबी व एसबीआइ ने अपने एटीएम में कैश फीड कर दिया है। हालांकि अभी भी छोटे बैंकों के एटीएम कैशलेस ही चल रहे हैं।

आरबीआइ ने एटीएम से निकासी की सीमा बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिदिन कर दी है। लेकिन बैंकों में कैश न होने के कारण शहर के अधिकांश एटीएम से मंगलवार तक खाली पड़े रहे। जहां एटीएम से कैश निकल रहा था, वहां लोगों की भीड़ रही।

यह भी पढ़ें: पुराने नोट लेकर आरबीआइ पहुंच रहे लोग, लौट रहे बैरंग

अब एसबीआइ, पीएनबी सहित कुछ अन्य बैंकों ने अपने एटीएम में पर्याप्त कैश फीड कर दिया। एसबीआइ अंचल कार्यालय के उप प्रबंधक हरिओम रेखी ने बताया कि आरबीआइ से नकदी की खेप पहुंच गई। करीब 60 करोड़ रुपये एसबीआइ के लिए आए है।

यह भी पढ़ें: अब 50 हजार से अधिक नगदी लेकर चले तो देना होगा प्रमाण

उन्होंने बताया कि नगदी आने के बाद शाखाओं में बांटने के साथ ही बैंक के 90 फीसदी एटीएम में कैश डाल दिया गया है। फिलहाल कुछ दिन तक कैश की दिक्कत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: देहरादून में आरबीआइ से पहुंचा कैश, अब मिलेगी राहत

उन्होंने बताया कि शाखाओं को भी कैश दिया जा रहा है ताकि बचत व चालू खाते पर लोगों को अधिकतम निकासी की सुविधा मिल सके। वहीं मंडल प्रमुख पीएनबी अनिल खोसला ने बताया कि बैंक के सभी एटीएम में कैश डाल दिया गया है। एटीएम से निकासी की सीमा बढ़ने से अब लोग शाखाओं का रुख कम कर रहे हैं। शाखाओं में भी अधिकतम निकासी की सुविधा दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: बैंक में जमा भारी रकम पर नोटिस मिलते ही चुकाया टैक्स

छोटे बैंकों के एटीएम अभी भी कैशलेस

एक ओर जहां प्रमुख बैंक शाखाओं के साथ एटीएम में भी कैश फीड कर रहे हैं। वहीं छोटे बैंकों के अधिकांश एटीएम खाली ही चल रहे हैं। पंजाब एंड सिंध बैंक, ओबीसी, केनरा बैंक, यूनियन बैंक सहित अन्य बैंकों के कुछेक एटीएम ही कैश दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: एक करोड़ से अधिक जमा करने पर 200 खाताधारकों को नोटिस

यह भी पढ़ें: गुडलक को एकत्र किए नोट, बै़डलक होते देख बैंक में किए जमा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।