Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनेत्री पद्मिनी ने ऋषिकेश में उतारी मां गंगा की आरती

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Sun, 13 Dec 2015 08:43 PM (IST)

    अपने दौर की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने परमार्थ घाट पर मां गंगा की आरती उतारी। उन्होंने सामाजिक समरसता व पर्यावरण संरक्षण को फिल्मों की थीम में शामिल किए जाने की आवश्यता पर बल दिया।

    ऋषिकेश। अपने दौर की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने परमार्थ घाट पर मां गंगा की आरती उतारी। उन्होंने सामाजिक समरसता व पर्यावरण संरक्षण को फिल्मों की थीम में शामिल किए जाने की आवश्यता पर बल दिया।
    अस्सी के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों सफर, साजन बिना सुहागन, सत्यम शिवम सुंदरम, ड्रीम गर्ल आदि में बेहतर अभिनय की छाप छोड़ चुकी मशहूर अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे इन दिनों तीर्थनगरी के प्रवास पर है। प्रेम रोग के लिए इन्हें फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर अवार्ड भी दिया गया था। यहां दो दिन पूर्व परमार्थ निकेतन में आकर ठहरी पद्मिनी ने आज शाम परमार्थ घाट पर स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि महाराज के साथ मां गंगा की आरती की। इस दौरान अभिनेत्री कोल्हापुरी ने कहा कि नए दौर के कलाकारों को इन विषयों पर भी ध्यान केंद्र करने की जरूरत है।
    मौके पर मशहूर अभिनेत्री के साथ उनकी बहन और अभिनेता शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कपूर, सीता, सोनल जैन, शर्मिला कपूर, पारुल शाह, शर्मिष्ठा अवंती बिड़ला ने भी मां गंगा की आरती में भाग लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें- अब न जाऊंगा राजनीति के गलियारे में: गोविंदा