यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव समेत दो पर गिरी गाज
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सौदान सिंह ने उप कुलसचिव समेत दो की संबद्धता समाप्त कर उनके मूल विभाग भेज दिया है।

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में मचा घमासान थमता दिखाई नहीं दे रहा है। ताजा मामले में कुलपति डॉ. सौदान सिंह ने उप कुलसचिव समेत दो की संबद्धता समाप्त कर उनके मूल विभाग भेज दिया है। इसके अलावा पांच कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई है।
आयुर्वेद विवि में कुलपति और कर्मचारी-अधिकारियों के बीच तनातनी चल रही है। इसके बाद कुलपति ने उप कुलसचिव डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव और सह आचार्य डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी को कार्यों के प्रति उदासीन रहने के कारण उनकी संबद्धता समाप्त कर उनको मूल तैनाती स्थल पर जाने के आदेश जारी कर दिए।
यह भी पढ़ें: परीक्षा में छात्रों टेंशन को इस तरह दूर करेगा सीबीएसई
इसके अलावा अवध अग्रवाल, एसके गोयल, चंद्रमोहन और अर्जुन के कार्यस्थान में परिवर्तन किया गया है। हालांकि अधिकारियों व कर्मचारियों का कहना है कि यह कार्रवाई विवि के एक्ट के मुताबिक नहीं है। कुलपति सीधे इस तरह के आदेश जारी नहीं कर सकते हैं।
