Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एनडी तिवारी के स्वास्थ्य में हुआ कुछ सुधार

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 10 Nov 2017 01:00 AM (IST)

    राज्य ब्यूरो, देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के खराब स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ है। गुरुवा ...और पढ़ें

    Hero Image
    एनडी तिवारी के स्वास्थ्य में हुआ कुछ सुधार

    राज्य ब्यूरो, देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के खराब स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ है। गुरुवार देर शाम उनके खराब स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक तेजी से चर्चाओं के बीच उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी ने सोशल मीडिया के जरिए ही पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने का संदेश देकर चर्चाओं को विराम दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री व बुजुर्ग नेता एनडी तिवारी के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया में तेजी से खबरें फैलनी शुरू हो गई। इससे हर कोई इधर उधर फोन कर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने लगा। वहीं शाम को उनके पुत्र रोहित शेखर ने सोशल मीडिया में एक संदेश डाल कर बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में बहुत हल्का सुधार हुआ है। उन्हें जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया है।