विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्कूल के पास घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 14 Jan 2017 03:38 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2017 06:45 AM (IST)

नारायणबगड़ विकासखंड के पैठाणी गांव के समीप घास काट रही महिला को हमलाकर भालू ने घायल कर दिया। स्कूल के निकट हुई इस घटना से लोगों में दहशत है।

स्कूल के पास घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला
स्कूल के पास घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला

चमोली, [जेएनएन]: नारायणबगड़ विकासखंड के पैठाणी गांव के समीप घास काट रही महिला को हमलाकर भालू ने घायल कर दिया। स्कूल के निकट हुई इस घटना से लोगों में दहशत है।

जानकारी के मुताबिक पैठाणी गांव निवासी विमला देवी (45 वर्ष) पत्नी शिव दत्त देवराड़ी गांव के निकट प्राथमिक विद्यालय के पास दोपहर को घास काटने गई थी। तभी वहां घात लगाए बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: एक दूसरे को बचाने के लिए भालू से भिड़ गए दो बच्चे

विमला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों वहां पहुंचे और शोर मचाकर भालू को भगाया। उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: भालू ने महिला पर किया हमला, कुत्ते ने बचाई जान

चिकित्सकों के मुताबिक महिला के चेहरे पर गहरे घाव हैं। वहीं, पैठाणी की प्रधान सुनीता देवी के मुताबिक जहां महिला पर हमला हुआ वहीं पर प्राथमिक विद्यालय है। गनीमत यह रही कि इन दिनों स्कूलों में छुट्टी है। उन्होंने कहा कि स्कूल के निकट हुए हमले से लोगों में दहशत है।

यह भी पढ़ें: जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला

यह भी पढ़ें: साहसी महिला ने दस मिनट तक संघर्ष कर भालू को भगाया