रेलमार्ग के लिए आवाज बुलंद
जाका, बागेश्वर : टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण के लिए रविवार को रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति ने सामरिक महत्व की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को तुरंत शुरू करने की मांग की।
रविवार को तहसील मुख्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पहाड़ की उपेक्षा कर रही है। ऐसे में पहाड़ में रेल लाइनों का विस्तार नहीं हो पा रहा है। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण ब्रिटिश काल से शुरू हो गया था लेकिन बाद की सरकारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। संघर्ष समिति ने जिला मुख्यालय से लेकर दिल्ली के जंतर मंतर तक आंदोलन किये लेकिन केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय ने जनता को निराश ही किया। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि टनकपुर- बागेश्वर रेल मार्ग का शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो गांव गांव आंदोलन किया जाएगा। सभा को केवलानंद उपाध्याय, आनंदी ऐठानी, नीमा दफौटी, गिरीश चंद्र पाठक, केवल सिंह ड्योड़ी, कमला परिहार, निर्मला जोशी, खीम सिंह मेहता, रतन सिंह शाही, सरस्वती गैलाकोटी, मंजू मिश्रा, भूपेंद्र गढि़या, नरसिंह खेतवाल आदि ने संबोधित किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर