यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छेड़छाड़ की शिकार युवती से दारोगा ने की छेड़छाड़, निलंबित
वाराणसी में युवती से अश्लील हरकत करने में दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। दारोगा पर छेड़छाड़ की शिकार एक युवती से छेड़छाड़ का आरोप है।

वाराणसी (जेएनएन)। वाराणसी में युवती से अश्लील हरकत करने में दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। दारोगा पर छेड़छाड़ की शिकार एक युवती से छेड़छाड़ का आरोप है।
बुलंदशहर कांड से संबंधित समाचारों के लिए यहां क्लिक करें।
आरोप है कि दारोगा ने युवती से अश्लील हरकत की। इसकी सूचना पर एसएसपी ने वाराणसी कैंट थाने के दरोगा केपी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अब युवती की तहरीर पर कैंट थाने में दारोगा के खिलाफ दर्ज मुकदमा कराया जाएगा। बलिया की रहने वाली लड़की जो वाराणसी के पाण्डेयपुर में रहती थी, उसके छेड़खानी के मुकदमे के विवेचक दारोगा केपी सिंह ने ही युवती से अश्लील हरकत कर दी। एसएसपी के इस सख्त कदम के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
