पूर्व वीडीओ के मकान से 10 लाख की चोरी
जागरण संवाददाता, वाराणसी : कैंट थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुरम कालोनी (दौलतपुर मार्ग) में रविवार की रा
जागरण संवाददाता, वाराणसी : कैंट थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुरम कालोनी (दौलतपुर मार्ग) में रविवार की रात चोरों ने पूर्व ग्राम विकास अधिकारी कौशलपति सिंह के मकान से चारों ने नकदी समेत करीब 10 लाख रुपये मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
कौशलपति इन दिनों इलाज कराने के लिए परिवार के साथ दिल्ली गए हैं। सड़क दुर्घटना में उनकी आंखें खराब हो गई थीं। उनके मकान में गाजीपुर निवासी विनय दो माह से किराए पर रह रहे थे। किराएदार की पत्नी गर्भवती थीं। उन्होंने भर्ती को अस्पताल में भर्ती कराया था। करीब चार दिनों बाद वे अस्पताल से पत्नी को घर लेकर आए थे। उन्होंने देखा कि मुख्य गेट समेत कमरों के दरवाजों के ताले चटके हुए हैं। मामला समझते उन्हें देर नहीं लगी। पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल सूचना दी। रामकटोरा स्थित मकान मालिक की बेटी को भी सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। चोरों ने किराएदार विनय के कमरे से 20 हजार नकदी समेत सोने की एक चेन, अंगूठी व अन्य कीमती सामान गायब कर दिया। वहीं मकान मालिक के कमरे से 40 हजार नकदी समेत सोने की एक चेन, तीन अंगूठी, एक मंगल सूत्र व अन्य कीमती सामान गायब कर दिया।
..
चौकी इंचार्ज की लापरवाही से चली गोली
बताते हैं कि मकान मालिक की बंदूक भी कमरे में रखी थी। उसमें गोलियां भी लोड थी। इतना ही नहीं उसका ट्रिगर भी चढ़ा था। जांच करने पहड़िया चौकी इंचार्ज पहुंचे थे। उनकी नजर बंदूक पर पड़ी। उन्होंने उसे हाथ में लिया और अचानक ट्रिगर दब गया। गोली कमरे की छत में धंस गई। संयोग था कि किसी को लगी नहीं लेकिन सभी गबरा गए। चौकी इंचार्ज की इस लापरवाही की चर्चा इलाके में होती रही।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।