लंका में दुधिए को गोली मारी
वाराणसी : लंका क्षेत्र में सामने घाट स्थित रत्नाकर विहार के समीप मंगलवार की रात खटाल संचालक शिवचंद य
वाराणसी : लंका क्षेत्र में सामने घाट स्थित रत्नाकर विहार के समीप मंगलवार की रात खटाल संचालक शिवचंद यादव (46वर्ष) को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसके गले पर दाहिनी ओर छर्रे लगे हैं। बीएचयू ट्रामा सेंटर में उसका उपचार चल रहा है। वारदात की वजह एक कालोनाइजर से भूमि विवाद बताई जा रही है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। लंका एसओ ने बताया कि वारदात वाली जगह पर आसपास के मकानों में पूछताछ की गई लेकिन लोगों ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनने की जानकारी दी। उसका घरेलू विवाद भी चल रहा है। पूर्व में उसे शांति भंग की आशंका में चालान भी किया गया था।
छित्तूपुर निवासी शिवचंद का रत्नाकर विहार के पास दूध का खटाल है। भुक्तभोगी के मुताबिक रात करीब नौ बजे खटाल से दूध लेकर वह बांटने निकला था। उसी समय खटाल से निकल कर कुछ ही दूर गया था कि किसी ने पीछे से गोली मार दी। उसने पीछे देखा लेकिन कोई दिखाई नहीं पड़ा। गले पर छर्रे लगने से खून रिस रहा था। इसके बावजूद वह लोगों के यहां दूध बांटने गया। बाद में एक युवक ने उसे बाइक से घर छोड़ा। परिवार के लोगों ने बुधवार की भोर में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।