विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग करेगा सुनवाई

By Edited By:
Published: Sat, 23 Nov 2013 10:59 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2013 11:00 PM (IST)

News Article Hero Image

एससी/एसटी के 123 प्रकरण

-------------------

-मंगलवार और बुधवार को कमिश्नरी सभागार में बैठेगी आयोग की फुल बेंच

जागरण संवाददाता, वाराणसी : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की फुल बेंच द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के प्रकरणों की जन सुनवाई 26 व 27 नवम्बर को आयुक्त सभागार में की जाएगी। मंडल के वाराणसी, चन्दौली, गाजीपुर व जौनपुर के कुल 123 प्रकरण चिन्हित किए गए हैं।

कितने प्रकरणों की सुनवाई का जिम्मा

जन सुनवाई में दिनाक 26 नवंबर को मानवाधिकार आयोग के सदस्य एससी शर्मा द्वारा कुल 45 प्रकरणों, जस्टिस डी मुरूगेशन की पीठ द्वारा 45 प्रकरणों की जन सुनवाई किया जाना है। 27 नवम्बर को पीठ की सदस्य एससी सिन्हा द्वारा 18 प्रकरणों व जस्टिस डीमुरूगेशन की पीठ द्वारा 15 प्रकरणों की जन सुनवाई होनी है।

जस्टिस बालाकृष्णन की अगुवाई

आयुक्त सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम का उद्घाटन 26 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष जस्टिस केजी बालाकृष्णन द्वारा किया जायेगा। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के साथ-साथ आयोग के रजिस्टार लॉ एके गर्ग, ज्वाइंट सेक्रेटरी लॉ एके पराशर, प्रजेन्टिंग अफसर केपी सिंह भी उपस्थित रहेंगे। आईजी जीएल मीणा, कमिश्नर चंचल कुमार तिवारी, डीआईजी एसतीश गणेश भी उपस्थित होंगे।

कब से कब तक चलेगी सुनवाई

जन सुनवाई 11.15 बजे से प्रारम्भ होगी, जो सायं 4.30 बजे तक चलेगी। दूसरे दिन 27 नवंबर को प्रात:10 से 11 बजे तक जन सुनवाई होगी। सुबह 11.15 बजे से 12.15 बजे तक जनपद के स्वयं सेवी संगठनों के साथ तथा दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आयोग के अध्यक्ष व सदस्यगण बैठक करेंगे। डीएम प्रांजल यादव ने शनिवार को जिला रायफल क्लब सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयुक्त सभागार में आज होगी बैठक

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की जन सुनवाई के मद्देनजर ड्यूटी पर लगाए गए समस्त सम्बन्धित अधिकारी 24 नवंबर को सुबह 10.30 बजे आयुक्त सभागार में उपस्थित होंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर