विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनजीओ के खिलाफ निकाला जुलूस

By Edited By:
Published: Mon, 21 Oct 2013 12:29 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2013 12:30 AM (IST)

News Article Hero Image

वाराणसी : शिवसेना ने रविवार को दोपहर विदेशी एनजीओ के विरोध में चेतावनी जुलूस निकाला। दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क से निकला जुलूस विभिन्न जगहों से होता हुआ पांडेय हवेली जाकर समाप्त हुआ। रास्ते भर शिव सैनिक 'विदेशी एनजीओ वापस जाओ, कौटिल्य सोसायटी हाय-हाय' आदि नारेबाजी करते रहे।

जुलूस में शिव सैनिकों के साथ काफी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शामिल थे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शहर में कई ऐसी संस्थाएं हैं जो विदेशी लोगों को शामिल कर अवैध तरीके से संचालित कराई जा रही हैं। आरोप लगाया गया कि यह संस्थाएं होटल, हुक्का पार्लर, दुकानें आदि संचालित कर नशे का कारोबार कर रही हैं। विदेशी एनजीओ के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है अब इनसे जुड़े लोगों की गिरफ्तारी भी की जाए। जुलूस का नेतृत्व शिवसेना के मंडल प्रमुख गुलशन कपूर ने किया। इस मौके पर विजय शंकर पांडेय, अजय सिंह पटेल, विष्णु दयाल, संतोष सेठ, बच्चे लाल, राजेश सिंह, अमित सिंह, अखिलेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर