Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव के मगरवारा स्टेशन पर जहरखुरानी की शिकार महिला से दुष्कर्म, मौत

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 14 Jul 2017 11:00 AM (IST)

    यात्रा के दौरान जहरखुरानी की शिकार महिला मगरवारा स्टेशन क्या उतरी, उसे वहां पर हैवानियत का शिकार बना डाला गया। दुष्कर्म के बाद महिला को स्टेशन परिसर म ...और पढ़ें

    Hero Image
    उन्नाव के मगरवारा स्टेशन पर जहरखुरानी की शिकार महिला से दुष्कर्म, मौत

    उन्नाव (जेएनएन)। जहरखुरानी की शिकार महिला का उन्नाव के मगरवारा रेलवे स्टेशन पर मदद के लिए उतरना अंतिम दिन साबित हो गया। यहां पर उसको मदद देने की जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके कारण उसने दम तोड़ दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रा के दौरान जहरखुरानी की शिकार महिला मगरवारा स्टेशन क्या उतरी, उसे वहां पर हैवानियत का शिकार बना डाला गया। दुष्कर्म के बाद महिला को स्टेशन परिसर में फेंक आरोपी फरार हो गए। पूरी रात स्टेशन पर महिला तड़पती रही। सुबह यात्रियों की नजर पडऩे और स्टेशन स्टाफ को जानकारी देने के बाद भी अनसुनी करने से महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। रेलवे ने महिला के निर्वस्त्र होने की बात से पल्ला झाड़ लिया। महिला के साथ हुई ज्यादती का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे स्टाफ में खलबली मच गई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

    उन्नाव के मगरवारा स्टेशन पर कल यात्रियों ने एक 30 वर्षीय महिला को निर्वस्त्र हालत में पड़ा देखा। इस पर उन्होंने स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। महिला बेहोशी हालत में कराह रही थी। उसके कपड़े इस बात की गवाही दे रहे थे कि उसे हैवानियत का शिकार बनाया गया। इसके बाद भी रेलवे स्टाफ ने महिला पर ध्यान नहीं दिया। स्टेशन मास्टर के सुबह आठ बजे सूचना देने चार घंटे बाद वहां जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।

    रेलवे स्टाफ ने महिला को मानसिक विक्षिप्त करार देकर मामले से पल्ला झाडऩे के कोशिश की पर किसी यात्री के वीडियो वायरल हो जाने के बाद अब सभी की हालत खराब हो गई। शव की पहचान न होने से उसे मार्चरी में रखा गया है। 

    कानपुर तक का मिला टिकट

    महिला के पास से एक टिकट मिला है जो सहबरटोन कासगंज से कानपुर सेंट्रल का है। इसकी पुष्टि जीआरपी और आरपीएफ ने की है। जब महिला को कानपुर सेंट्रल उतरना था तो वह मगरवारा कैसे आ गई, यह अपने आप में बड़ा सवाल है।

    खिलाया गया नशीला पदार्थ

    यात्रियों की मानें तो महिला के मुंह से झाग भी निकला था। ऐसे में लगता है कि ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हुई। नशीला पदार्थ खाने से महिला अद्र्धबेहोशी हालत में कानपुर सेंट्रल न उतर मगरवारा उतरी या अद्र्धबेहोशी हालत में देख किसी ने मगरवारा पर उतार दिया। रात में महिला को अकेला देख किसी ने दुष्कर्म किया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 

    इलाज के अभाव में हो गई मौत

    सुबह जिस समय यात्रियों ने महिला को कराहते देखा, यदि उसी समय उसे अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो शायद उसकी जान बच जाती, पर रेलवे स्टाफ ने संवेदनहीनता का परिचय देते हुए जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया।महिला अज्ञात है

    एसओ जीआरपी, सीपी सिंह ने बताया कि महिला अज्ञात है, दुष्कर्म जैसी कोई घटना नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच सामने आएगा। महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कासगंज का टिकट मिलने से वहां भी इसकी जानकारी दी गई है।