Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वामी प्रसाद के बाद अब साक्षी ने शीला दीक्षित को बताया 'रिजेक्टेड माल'

    साक्षी महाराज ने कांग्रेस की सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि फिलहाल तो दिल्ली से दस वर्ष तथा उससे पुरानी डीजल गाडिय़ां बाहर की जा रही हैं।

    By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Sun, 07 Aug 2016 03:31 PM (IST)

    उन्नाव (जेएनएन)। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आज अपनी ससुराल उन्नाव पहुंचने से पहले ही उनके ऊपर हमला तेज हो गया है। इस बार उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने शीला दीक्षित को दिल्ली का रिजेक्टेड माल की संज्ञा दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज हमेशा से अपने विवादित बोल से चर्चा में रहते हैं। लंबे समय बाद जब उन्होंने कल अपनी जुबान खोली तो उन्नाव की बहू तथा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सीएम कैंडीडेट शीला दीक्षित को दिल्ली के रिजेक्टेड माल की उपाधि दे दी।

    स्वामी प्रसाद मौर्य ने शीला दीक्षित को बताया दिल्ली का 'रिजेक्टेड माल'

    साक्षी महाराज ने कांग्रेस की सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि फिलहाल तो दिल्ली से दस वर्ष तथा उससे पुरानी डीजल गाडिय़ां बाहर की जा रही हैं। कांग्रेस ने तो इस मामले में सीमा ही पार कर दी। उन्होंने तो दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को ही सीमा से बाहर कर दिया। कांग्रेस शीला को उत्तर प्रदेश में लेकर आ गई है। मेरा सिर्फ यही पूछना है कि दिल्ली का जो रिजेक्ट माल है क्या वह यूपी में चलेगा।

    मुख्तार अंसारी व सरकार में मिलीभगत : साक्षी महाराज

    उन्नाव में साक्षी महाराज ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी नहीं छोड़ा। साक्षी महाराज ने वाराणसी में रोड शो के दौरान सोनिया गांधी के बीमार हो जाने पर कहा कि रैली करने गई थीं, बेचारी बीमार हो गईं। अब उनके स्वस्थ होने की कामना हमें ही करनी पड़ रही है। भाई हम कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं, सोनिया मुक्त नहीं।

    उन्होंने कहा कि सर्वे चल रहे हैं सबको पता चल रहा है की दो तिहाई बहुमत से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है।

    जवाहरबाग सत्याग्रही रामवृक्ष जीवित, सपा सरकार की शहः साक्षी

    मुलायम सिंह यादव के साथ ही मायावती व कांग्रेस सब परेशान हैं। अब नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश आ रहे हैं मोदी के खिलाफ सब को एक करने, लेकिन हम जानते हैं कि मेढक कभी एक तराजू में नहीं बिठाए जा सकते हैं। बुलंदशहर कांड पर कहा कि इससे दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं हो सकती है। एक नहीं अगर दस फ्लैट और 10-20 लाख रुपये भी दे दिए जाए तो भरपाई नहीं हो सकती है। आजम खां जैसे व्यक्ति उसे राजनीतिक साजिश बताते हैं, यदि इस तरह की घटना उनकी बेटी और पत्नी के साथ हुई होती तो उनका इसे राजनीतिक साजिश बताना समझ आता। इस सभी मामले में आदमी में कुछ सहानुभूति होनी चाहिए।

    मथुरा कांड की सीबीआई जांच हुई तो फंसेगा यादव परिवार : साक्षी महाराज

    बुलंदशहर की घटना को 24 घंटे नहीं बीते और शिकोहाबाद में दूसरी घटना हो गई। सवाल किया कि क्यों मुलायम ङ्क्षसह यादव कहते हैं कि बचकानी हरकत है, फांसी नहीं देनी चाहिए। रामगोपाल कहते हैं की कहां से समाचार लेकर आते हो ऐसा तो है ही नहीं। आजम कहते है राजनीतिक षडयंत्र है और अखिलेश उसका समर्थन कर देते है तब समझ में आता है कि प्रदेश में अपराधी, सरकार और पुलिस सब मिले हुए हैं।