विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इटवा को मिलेगा बस स्टाप का तोहफा

By JagranEdited By:
Published: Tue, 25 Apr 2017 10:46 PM (IST)

सिद्धार्थनगर : काफी समय से बस स्टाप के लिए जूझ रहे क्षेत्रीय लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इस समस

इटवा को मिलेगा बस स्टाप का तोहफा
इटवा को मिलेगा बस स्टाप का तोहफा

सिद्धार्थनगर :

काफी समय से बस स्टाप के लिए जूझ रहे क्षेत्रीय लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इस समस्या को क्षेत्रीय विधायक ने संज्ञान में लेते हुए समाधान के लिए परिवहन मंत्री से मिल कर ग्रामीण अंचलों में रोडवेज की बसें चलवाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

मंगलवार को विधायक डा. सतीश द्विवेदी ने लखनऊ में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव ¨सह से मिलकर इटवा में रोडवेज बस स्टेशन निर्माण व मिठौवा वाया खड़सरी से लखनऊ, ¨सगारजोत बाया बिजौरा, बदलिया, इटवा से नौगढ़, बिस्कोहर से नौगढ़, शाहपुर से धोबहा होते नौगढ़ जाने वाले रास्तों पर सरकारी बस का संचलन करने के लिए प्रस्ताव सौंपा।

विधायक डा. द्विवेदी ने दूरभाष पर बताया कि परिवहन मंत्री को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया हूं। जिस पर उन्होंने अपनी सहमति दे दी है। शीघ्र ही इटवा में बस स्टाप बनने का रास्ता साफ होगा, और ग्रामीण अंचलों के लोगों को परिवहन की बेहतर सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी।