तमंचे की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म
शाहजहांपुर : जिले में दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही है। खेत पर शौच करने गई एक किशोरी से तमंचा दिखाकर युवक ने दुष्कर्म किया।
थाना क्षेत्र के गांव जौराभूड़ की एक 14 वर्षीया किशोरी गुरुवार की दोपहर एक बजे खेत पर शौच करने गई। गांव के एक युवक ने किशोरी को पकड़ लिया और खण्डर में ले गया। युवक ने किशोरी को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। किशोरी ने घर पर जाकर घटना की जानकारी परिवार वालों को बताई। किशोरी का पिता उसे थाने लेकर आया। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म तथा पास्को के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। एसओ ने बताया कि आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी गई, जो नहीं मिला। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।